Connect with us

वाराणसी

दुर्गा पूजा पंडाल के लिए किया गया भूमि पूजन

Published

on

Loading...
Loading...

वृंदावन स्थित प्रेम मंदिर के तर्ज पर बनेगा पंडाल

वाराणसी (शिवपुर)। शारदीय नवरात्र में होने वाले माँ दुर्गा के पूजन हेतु श्री श्री दुर्गा पूजा समिति द्वारा गुरुवार को शिवपुर के मिनी स्टेडियम में पंडाल निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया। पंडित कार्तिक दुबे द्वारा शुभ मुहूर्त में विधि विधान से पूजन एवं मंत्रोच्चार कर यजमान मनोज जयसवाल एवं समिति के सदस्यों द्वारा भूमि पूजन को संपन्न कराया गया।

Loading...

समिति के महामंत्री राकेश गुप्ता ने बताया कि वृंदावन स्थित प्रेम मंदिर के तर्ज पर इस बार पंडाल का निर्माण होगा साथ ही पंडाल के अंदर विभिन्न प्रकार की झांकियां बनाई जाएगी जिसमें लोगों को आपराधिक प्रवित्ति एवं समाज की कुरीतियों से लड़ने हेतु जागरूक करने का दृश्य होगा। उन्होंने बताया कि बंगाल से आये 30 कारीगरों द्वारा 3000 बांस, डेढ़ सौ बल्ली, थर्माकोल, बीट एवं कपड़ा से इस पंडाल का निर्माण होगा जिसकी अनुमानित लागत लगभग 15 लाख रुपए होगी। पंडाल निर्माण में लगभग 45 दोनों का समय लगेगा। मां दुर्गा की प्रतिमा का निर्माण भी पंडाल के अंदर ही होगा जिसे कोलकाता के कारीगर द्वारा किया जाएगा। इस बार मां दुर्गा शेर पर खड़ी मुद्रा में महिषासुर का वध करते हुए नजर आएंगे।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सुशांत जायसवाल, महामंत्री राकेश गुप्ता, मुख्य अतिथि मनोज जायसवाल, विनोद, ब्रह्म सिंह, नवीन प्रधान, रोहित जायसवाल, जितेंद्र मोहन गोस्वामी, अजय, मनीष, पवन जायसवाल, चंदन जायसवाल समेत समिति के अन्य सदस्य गण मौजूद रहे

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page