Connect with us

दुनिया

न कार, न डोली, दुल्हन के साथ दूल्हा चढ़ा JCB, क्या है इसके पीछे की कहानी

Published

on

Loading...
Loading...

बदलते दौर के अंदर सब चीजें आजकल कितनी बदल चुकी हैं, इसका अंदाजा सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली फोटो से लगाया जा सकता है। शादी एक ऐसी चीज है, जिसको हमेशा यादगार बनाएं रखने के लिए दूल्हा-दुल्हन क्या नहीं करते? आज स्टेज पर आने से पहले दुल्हन से लेकर दूल्हे तक की डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखी जा सकती है। यहां तक की हेलीकॉप्टर से दुल्हन को लाने का तो एक नया ट्रेंड चल चुका है, लेकिन इन सब के बीच पाकिस्तान के एक ऐसी शादी की फोटो सामने आई है, जहां दूल्हा अपनी दुल्हन को जेसीबी पर लेकर जा रहा है।

जेसीबी पर सवार दूल्हा-दुल्हन

अपनी शादी को खुशनुमा बनाने के लिए पाकिस्तान के दूल्हे ने सबसे नायाब तरीका निकाला है, जिसका फोटो अब सोशल मीडिया पर जमकर तैर रहा है। इस दूल्हे ने अपनी नई नवेली दुल्हन के लिए कोई लग्जरी कार या डोली नहीं बल्कि एक जेसीबी को चुना, जिस पर सवार होकर दोनों लोग पहुंचे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये फोटो पाकिस्तान के हुंजा घाटी का बताया जा रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे रोड पर जेसीबी चल रही है और उस पर खड़े होकर दूल्हा-दुल्हन जा रहे है और इस अनोखी बारात को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी हैं। लोगों की भीड़ दूल्हा-दुल्हन को देखने के लिए बेकरार नजर आ रहे हैं।

जेसीबी की सवारी, फिर आतिशबाजी

Advertisement

फोटो में आप देख सकते हैं कि कैसे जेसीबी भी पूरी तरह से सजाया गया है। जेसीबी पर लाइटें तक लगाई गई हैं। वहीं उसके आसपास बाराती लोग भी नाचते हुए चल रहे है। थोड़ी दूर बाद तक जेसीबी रूकती है और दोनों लोग नीचे उतरते हैं तो जमकर आतिशबाजी देखी जा सकती हैं। अब यह वीडियो लोगों की ओर से काफी पसंद किया जा रहा है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page