वाराणसी
भोजूबीर से पांडेयपुर तक होगा सुंदरीकरण, बढ़ेगी जन सुविधाएं
लालपुर क्षेत्र में एएम टू पीएम पार्क बनाने की योजना
वाराणसी शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की योजना में वाराणसी विकास प्राधिकरण ने नए प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया है। भोजूबीर चौराहे से पांडेयपुर फ्लाईओवर तक करीब डेढ़ किलोमीटर मार्ग का सुंदरीकरण किया जाएगा। इसमें फूड कोर्ट तैयार होंगे और जन सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।
इसके साथ ही थीम पर आधारित स्कल्पचर दीवारों पर दिखाई देंगे। इसमें काशी के रंग भी शामिल होंगे और महापुरुषों की आकृतियां भी दिखाई देंगी। मार्ग पर लैंडस्केपिंग भी कराई जाएगी और इस मार्ग के फुटपाथ संवारे जाएंगे। इसके लिए रेलिंग लगाई जाएगी और फूड कोर्ट भी तैयार किए जाएंगे। बिजली के पोल पर विशेष डिजायन की लाइटें रहेंगी।
इस प्रोजेक्ट को लेकर वीडीए (वाराणसी विकास प्राधिकरण) ने सुंदरीकरण की रूपरेखा तैयार कर ली है। इस सुंदरीकरण के पहले चरण में जन सुविधाओं में इजाफा किया जाएगा। इसमें लोगों की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान दिया जाएगा जिसमें शौचालय और लोगों के लिए टिन शेड तैयार होंगे। इसके अलावा पार्किंग के लिए वैकल्पिक स्थान भी चिन्हित किए जाएंगे।
शहर के इन क्षेत्रों को भी किया जाएग विकसित –
वीडीए वीसी. पुलकित गर्ग ने बताया कि, सिगरा-फातमान रोड पर नागरिकों के लिए यूनेस्को सिटी ऑफ विकसित किया जा रहा है। इसमें वाराणसी के प्रसिद्ध संगीतकारों के विषय में जानकारी दी जाएगी और संगीत वाद्य यंत्रों के साथ सेल्फी पॉइंट बनाया जाएगा।
लालपुर क्षेत्र में एएम टू पीएम पार्क बनाया जा रहा है। इसमें सभी आयु वर्ग के नागरिकों के लिए योग, स्केटिंग सिट आउट, एंफीथियेटर, झूले, ऑब्स्टेकल कोर्स भी प्रस्तावित है जिनपर जल्द ही काम शुरु जाएगा।
इसके अलावा, फुलवारिया तिराहे पर भी सुंदरीकरण का काम किया जाएगा। जहां समुद्र मंथन का स्कल्पचर और फव्वारा लगाया जाएगा। इसके साथ ही सेंट्रल जेल मार्ग पर फुटपाथ, ट्रेलिस, लैंडस्केपिंग और सिट आउट्स का निर्माण किया जाएगा। इससे पैदल राहगीरों को सुविधाएं मिलेंगी।
