Connect with us

बड़ी खबरें

वाराणसी: कांग्रेसजनों ने गांधी-शास्त्री को किया याद, जयंती पर टाउनहाल में हुआ आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनायी गयी। सर्वप्रथम मैदागिन टाउनहाल स्तिथि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा पर एवं लोहटिया स्तिथि पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उनके चरणों मे पुष्प अर्पित कर महापुरुषों को नमन किया गया। जिसके बाद मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री/विधायक अजय राय एवं विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल की उपस्थिति में टाउनहाल में प्रार्थना सभा हुआ।

पूर्व मंत्री/विधायक अजय राय ने कहा कि महात्मा् गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री महज एक नाम नहीं, बल्कि एक विचार हैं, एक सोच हैं। एक ऐसी सोच, जो न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया में आज भी प्रासंगिक है और करोड़ों लोगों को प्रेरित करती है। अहिंसा एवं सत्य के मार्ग पर चलना नेतृत्व करना, गलत को गलत कहना, देश के माटी के खातिर संघर्ष करना महात्मा गांधी के दर्शन का मूल मंत्र रहा। जिसके बारे में उन्होंटने कहा था, ‘अहिंसा एक दर्शन है, एक सिद्धांत है और एक अनुभव है, जिसके आधार पर समाज को बेहतर बनाया जा सकता है’। गांधी ही अतीत है और गांधी ही भविष्य है।

Loading...

आगे पूर्व मंत्री ने कहा कि पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री अपनी सादगी, देशभक्ति और ईमानदारी ,कार्य कुशलता के लिए जाने जाते थे। आज भी उनके विचार ,कार्य प्रासंगिक है। वह भारतीय राजनीति में प्रतिभा और अखंडता के पर्याय थे। शास्त्री जी मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए वह सदैव कार्यरत थे। गांधी एवं शास्त्री का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित था।

कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, पूनम कुंडु, शैलेन्द्र सिंह, फ़साहत हुसैन बाबू, सैयद हसन अंसारी, मनीष मोरोलिया, रमजान अली, डॉ राजेश गुप्ता, अनिसुर रहमान, मनीष चौबे, हसन मेहदी कब्बन, अफजल अंसारी, राजेश त्रिपाठी, किशन यादव, रामजी गुप्ता, आयुष तिवारी, इम्तियाज, रियाज बबलू, मंगलेश, कृष्णा गौड़, अश्वनी यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page