Connect with us

अपराध

वाराणसी: जिस घर में मिला सहारा, उसी में दगाबाज दोस्त ने सेंध मारा

Published

on

Loading...
Loading...

दोस्त के घर में ना रहने पर लाखों का माल लेकर चंपत हो गये दोनों भाई

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के जिउधीपुर निवासी पानी कारोबारी ने प्रयागराज निवासी अपने दोस्त एवं उसके भाई पर आरोप लगाया कि दोनों ने उनके घर से लगभग 2 लाख रुपए नकदी, 150 ग्राम सोना और 2 किलोग्राम चांदी के जेवर लेकर चम्पत हो गये। जबकि दोनों भाई अपनी मुसीबत की बात कहकर लगभग 20 दिनों से पान कारोबारी के घर रुके थे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस नेजांच-पड़ताल कर मुकदमा दर्ज कर लिया है और दोनों सगे भाईयों की तलाश में जुट गई है।

खाने को नहीं थे पैसे तो दोस्त ने दी शरण:

भेलूपुर थाना अंतर्गत जिउधीपुर किरहिया में पान व्यापारी शशांक खन्ना का घर है। शशांक ने बताया कि प्रयागराज निवासी प्रहलाद सिंह उर्फ अजय और उसका छोटा भाई संजय उनके दोस्त हैं। करीब 20 दिन पूर्व शशांक के पास पहुंचे दोनों भाइयों ने बताया कि वे बहुत मुसीबत में हैं और उनके पास भोजन करने तक के पैसे नहीं हैं। जिस पर शशांक दोस्ती का मोल रखते हुए दोनों को अपने घर में रहने की जगह दे दी और हरसंभव मदद की।

नकदी और जेवर लेकर फरार हुए दोनों भाई :

Advertisement

शशांक के बताए अनुसार बीती 26 सितंबर की शाम वह, उनकी पत्नी, मां-बाप और छोटा भाई नहीं थे, वे लोग बाहर गए हुए थे। इसी दौरान दोनों भाइयों ने उनके घर से लगभग 2 लाख रुपए, 150 ग्राम सोना और 2 किलोग्राम चांदी के जेवर लेकर भाग निकले। वापस घर आने पर जब व्यापारी को दोनों भाई नहीं मिले तो उन्होंने उनसे संपर्क करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हो पाई। बाद में पता लगा कि उनके घर से नकदी और जेवर गायब हैं तो उन्होंने अपर पुलिस आयुक्त अपराध को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।

आरोपी जल्द होंगे पुलिस की गिरफ्त में:

व्यवसायी के प्रार्थना पत्र पर शुक्रवार की रात भेलूपुर थाने में प्रयागराज निवासी दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं, इस संबंध में भेलूपुर थाना प्रभारी ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपित भाइयों की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। उम्मीद है कि आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page