Connect with us

वायरल

चंदौली के हेड कांस्टेबल की सुल्तानपुर में मौत

Published

on

Loading...
Loading...

भाई ने 2004 में गंवाई थी नौगढ़ (चंदौली) के नक्सली हमले में जान

रिपोर्ट – गणपत राय

चंदौली जिले के चकिया के कालिका धाम कॉलोनी निवासी और पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में तैनात हेड कॉंस्टेबल सुजीत कुमार झा (50) की बुधवार की सुबह सुल्तानपुर हाईवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, वह घरेलू सामान लेने के लिए ट्रेनिंग सेंटर से घर जा रहे थे। इसी दौरान वह हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। जिसके बाद उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके से ट्रक चालक को वाहन सहित गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

सुजीत की मौत की सूचना से पिता वीरेंद्र झा, पत्नी ईशा झा, पुत्र कुलकित झा और रुद्र कुमार झा रो-रो कर हाल बेहाल हो गए। पिता के साथ उनके परिवार के लोग देर शाम सुलतानपुर पहुंचे और सुजीत के शव को लेकर घर लौटे।

Advertisement

बता दें कि, स्थानीय तहसील के भटौली और वर्तमान में मां कालिका धाम कॉलोनी निवासी नगर के ऐतिहासिक माँ काली मंदिर के पुजारी वीरेंद्र झा के बड़े बेटे सुधीर कुमार झा 20 नवंबर वर्ष 2004 को नौगढ़ थाना क्षेत्र के हिनउत घाट पर बम विस्फोट नक्सली हमले का शिकार हो गए थे। इस हमले में ट्रक पर सवार पीएसी के एक दर्जन से अधिक जवान शहीद हो गए थे। इसमें से एक सुधीर कुमार झा भी थे। उसी की जगह पर सरकार ने वीरेंद्र झा के दूसरे बेटे सुजीत कुमार झा को पीएसी में नौकरी दी थी।

लेकिन अब वह भी इस दुनिया में नहीं रहे। अब उनके बुढ़ापे में बहु इशा झा और सुजीत झा के दो पुत्र (उनके पोते 13 वर्षीय कुलकित और 8 वर्षीय रुद्र कुमार) का सहारा है। वहीं नाबालिग बच्चों के सिर से पिता का साया उठने से घर के परिजनों में गमगीन माहौल हो गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page