Connect with us

वायरल

कॉन्स्टेबल बनते ही तलाक मांगने लगी पत्नी, कोर्ट तक पहुंचा मामला

Published

on

Loading...
Loading...

पिता-भाई के साथ पहुंची ससुराल, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

पति बोला- मजदूरी कर पढ़ाया, पूरी तरह टूट गया

बेगूसराय। बखरी थाना क्षेत्र के डरहा गांव के रहने वाले विजय कुमार (32) की शादी 15 जून 2013 को साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सनहा निवासी रोशनी कुमारी (29) के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों का जीवन सुखी से बीत रहा था। पत्नी रोशनी आगे की पढ़ाई करना चाहती थी। लेकिन, विजय के पास पैसे नहीं थे। मैट्रिक पास पत्नी की इच्छा को पूरा करने के लिए विजय ने मजदूरी की और रोशनी को पढ़ाने लगा। समय बीतता गया और पत्नी के मन की मुराद भी पूरी हो गई।

2022 में उसे बिहार पुलिस में नौकरी मिल गई। इसके बाद अक्टूबर 2022 में रोशनी ट्रेनिंग लेने चली गई। इसी बीच ट्रेनिंग के दौरान ही दोनों के बीच दूरियां बढ़ती गई। दोनों के बीच बातचीत भी कम होने लगी। गया जिला पुलिस बल में ज्वाइन करने के बाद पत्नी ने अचानक कह दिया कि अब हमें तुम्हारे साथ नहीं रहना है।

महिला सिपाही का पति विजय कुमार ने पत्नी को मनाने की लाख कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। फिर पत्नी अपने भाई और पिता के साथ तलाक मांगने मायके से ससुराल पहुंच गई। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा चला।

Advertisement

पति ने बताया कि, सरकारी नौकरी मिलने के बाद तलाक मांग रही है। लेकिन मैं उसे तलाक नहीं दूंगा। मजदूरी कर अपनी पत्नी को पढ़ाया लिखाया, जब वो कॉन्स्टेबल बन गई तो साथ रहने से इनकार कर रही है।

स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप करने का प्रयास किया फिर भी बात नहीं बनी।‌ अब‌ यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page