Connect with us

वाराणसी

आर्य महिला पीजी कालेज में पंच दिवसीय ‘विद्या देवी स्मृति व्याख्यान श्रृंखला’ का हुआ शुभारंभ

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी । 24 अप्रैल से आर्य महिला पीजी कालेज में प्राचीन भारतीय इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग द्वारा पंच दिवसीय *विद्या देवी स्मृति व्याख्यान श्रृंखला* का आयोजन प्रारंभ किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा, बिहार के प्राचीन भारत एवं एशियाई अध्ययन विभाग के सहायक आचार्य डॉ0 अफजल हुसैन उपस्थित रहे।

जिन्होंने प्राचीन इजिप्ट के वास्तुकला संरचना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, पिरामिड के निर्माण से मिस्र की वास्तुकला में एक गतिशील युग की नींव पड़ी। राजशाही नियंत्रण के कारण प्राचीन मिश्र में एक सांस्कृतिक बदलाव आया जिसने स्थापत्य शैली के एक विशिष्ट स्वरूप को जन्म दिया। मिस्र के मध्य साम्राज्य में इस अवधि के दौरान, डिज़ाइन शैली में सुंदर चित्रित मृद्भाण्ड, चट्टानों पर नक्काशीदार कब्रें, चित्रित दीवारें आदि शामिल थीं। इसे मिस्र की वास्तुकला के स्वर्ण युग के रूप में जाना जाता है और इसका मिस्र की संस्कृति और विरासत पर गहरा प्रभाव पड़ा है।

Loading...

यह व्याख्यान श्रृंखला प्राचीन भारतीय इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व विषय के स्नातक तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन हेतु प्राचार्या प्रो रचना दुबे के पहल पर विशेष रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी और प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्त्व विभाग के अध्यापकगण उपस्थित रहे ।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page