Connect with us

वाराणसी

काशी में गृहमंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन

Published

on

Loading...
Loading...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पीएम मोदी के चुनाव को ऑपरेट करने के लिए लोकसभा चुनाव कार्यालय खुलने जा रहा है। इसके उद्घाटन के लिए गृहमंत्री अमित शाह वाराणसी पहुंच चुके हैं। कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद गृहमंत्री ने एक छोटी चुनावी जनसभा को संबोधित भी किया। जिसमें उन्होंने कहा कि, “अब मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। मोदी जी के तीसरे टर्म में भारत, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।”

गृहमंत्री ने महमूरगंज स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने के साथ ही यहां पर आयोजित पूजा-पाठ और हवन में हिस्सा लिया। गृहमंत्री अमित शाह के साथ बीजेपी के कई केंद्रीय और कैबिनेट मंत्री भी मौजूद रहें। अमित शाह वाराणसी में ही आज रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन संगठन की बैठक में शामिल होंगे और यहां से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

बता दें कि, प्रधानमंत्री के इस केंद्रीय चुनाव कार्यालय से ही सारी एक्टिविटी को ऑपरेट किया जाएगा। यहां पर एक हाईटेक कंट्रोल रूम भी बनाए जाने की तैयारी है। जिससे भाजपा हाईटेक वर आगे काम बढ़ाएगी और चुनावी प्रचार प्रसार यही से ऑपरेट होगा। वाराणसी लोकसभा के प्रभारी सतीश द्विवेदी ने बताया कि, गृहमंत्री अमित शाह कार्यालय के उद्घाटन के बाद कार्यकर्ताओं से भी रूबरू होंगे। इस बैठक में वाराणसी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। जिनसे गृहमंत्री सीधे संवाद भी करेंगे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page