Connect with us

बड़ी खबरें

विक्की कौशल-कैटरीना के इंगेजमेंट पर ऐसा था घरवालों का रिएक्शन

Published

on

Loading...
Loading...

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री कैटरीना कैफ के रिलेशनशिप और डेटिंग की खबरों से पिछले कई महीनों से बॉलीवुड में चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसी बीच हाल ही में ये खबर सामने आई कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने सगाई कर ली है। सोशल मीडिया पर यह खबर अचानक वायरल हुई कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने चोरी-चुपके सगाई कर ली है। हालांकि ये खबर सिर्फ एक अफवाह और अटकलें थीं। अब विक्की कौशल के भाई सनी ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दी है।

जिम में थे विक्की, जब सगाई की आई खबर!

एक समाचार पोर्टल को दिए इंटरव्यू में कौशल के भाई सनी ने कहा कि जब हमने ये खबर देखी कि ‘विक्की कौशल और कैटरीना की इंगेजमेंट हो गई है’ तो हमें इस बात पर बहुत हंसी आई। विक्की तो उस वक्त घर में भी नहीं था, जब उसकी सगाई की फर्जी खबर सामने आई तो वह जिम में था। जब विक्की जिम से वापस आया तो हमने उसका बहुत मजाक बनाया।

‘अरे यार तेरी सगाई हो गई, मिठाई तो खिला दे…’

सनी ने कहा, हमारी ये सगाई की अफवाह सुनकर हंसी ही नहीं रूक रही थी। जब जिम से विक्की घर वापस आया तो पापा ने उसकी मजाक में टांग खींची। पापा ने विक्की से कहा कि अरे यार सुना है तेरी सगाई कैटरीना कैफ से हो गई है, मिठाई तो खिला दे। पापा के मिठाई की फरमाइशी पर विक्की ने भी हंसते हुए कहा, क्योंकि सगाई झूठी है, इसलिए मिठाई भी सपने में ही खाना होगा।

Advertisement

कहां से फैली सगाई की अफवाह पता नहीं’

सनी ने कहा कि हालांकि उन्हें नहीं पता था कि यह सब कहां से आया है, लेकिन वे सभी खूब हंसे। सनी ने कहा, विक्की और कैटरानी की सगाई की अफवाह कहां से फैली ये तो हमें नहीं पता। लेकिन हां, हम लोग इस बात पर खूब हंसे थे। न जाने कहां से इस तरह की चीजें आती है, पर हम सभी के लिए यह बहुत ही मजेदार था।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page