Connect with us

धर्म-कर्म

गांव वालों ने पूरा किया 31 साल पहले लिया संकल्प

Published

on

Loading...
Loading...

भदोही के एक गांव जोरई खावाबीर के ग्रामीणों ने भगवान राम की भक्ति की अनोखी मिसाल पेश की है। जब अयोध्या में कार सेवकों पर गोली चली तब गांव में राम का मंदिर बन रहा था और उसी वक्त ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि जब अयोध्या में मंदिर बनेगा तब गांव के मंदिर में भगवान राम की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। 31 वर्षो बाद अब ग्रामीणों का संकल्प पूरा हो रहा है। गांव में उत्सव का माहौल है और अब मंदिर में भगवान राम जानकी की प्रतिमा स्थापित करने के साथ 22 जनवरी के दिन उत्सव मनाए जाने की तैयारी चल रही है।

Loading...

यह मंदिर भदोही जिले के जिला मुख्यालय ज्ञानपुर से सटे गांव जोरई के खावाबीर की है जहां पंचवटी मंदिर में भगवान की शिव की पूजा होती है। 1992 में इस मंदिर पर ग्रामीण भगवान राम का भी मंदिर बना रहे थे उसी दौरान अयोध्या आंदोलन में जब कारसेवकों पर गोली चली तो ग्रामीणों ने एक बड़ा संकल्प लिया कि जब अयोध्या राम मंदिर का निर्माण होगा तभी पंचवटी मंदिर में भगवान राम की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। अब अयोध्या राम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा है ऐसे में इन ग्रामीणों का संकल्प पूरा हुआ है। अब पंचवटी मंदिर पर भगवान राम की प्रतिमा स्थापित करने के लिए तैयारी शुरू हो गया है। भगवान राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान की प्रतिमा भी आ गई है जिसका अनुष्ठान भी मंदिर में चल रहा है। प्रतिमा का पूरे गांव में भ्रमण करा कर 22 जनवरी से पहले स्थापित किया जाएगा और 22 जनवरी को राम उत्सव मनाया जायेगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page