Connect with us

गाजीपुर

तिरंगे की आन, शहीदों का सम्मान और राष्ट्रभक्ति के संकल्प से गूंजा गाजीपुर

Published

on

Loading...
Loading...

लंका मैदान से सरयू पांडेय पार्क तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा, शहीद परिवारों का हुआ सम्मान

गाजीपुर। अगस्त क्रांति की गौरवशाली स्मृतियों, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के सम्मान तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के संयोजकत्व में आयोजित यात्रा का नेतृत्व जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा और प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने किया।

लंका मैदान से शुरू हुई तिरंगा यात्रा सरयू पांडेय पार्क पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गई। डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों और हाथों में तिरंगा लिए कार्यकर्ताओं के ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से पूरा मार्ग राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा।

तिरंगा स्वतंत्रता और बलिदान का प्रतीक

प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि तिरंगा देश की शान, अभिमान और आन है। यह केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, स्वाभिमान और असंख्य बलिदानों का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने गाजीपुर की वीरभूमि को नमन करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा में यहां के वीर जवानों का योगदान सदैव गौरवपूर्ण रहा है।

Advertisement

उन्होंने सामाजिक एकता पर जोर देते हुए कहा कि जाति और धर्म के आधार पर भेदभाव के बजाय परस्पर सम्मान, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना चाहिए।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के त्याग एवं बलिदान को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता का प्रतीक है।

शहीद परिवारों को किया सम्मानित

प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने शहीद सिपाही महेश कुशवाहा की पत्नी निर्मला कुशवाहा को सम्मानित कर शहीद परिवार के प्रति सम्मान प्रकट किया। इसके बाद मंत्री और भाजपा पदाधिकारी कोतवाली थाना क्षेत्र के डिलिया गांव पहुंचे, जहां शहीद पतिराम पाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। शहीद के परिजन सुरेश पाल को भी सम्मानित किया गया।

यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, सुनील सिंह, भानु प्रताप सिंह, विजेंद्र राय, अभिनव सिन्हा, पारसनाथ राय, डॉ. राजकुमार सिंह गौतम, डॉ. विजय यादव, सरिता अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और राष्ट्रप्रेमी नागरिक मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह ने किया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page