Connect with us

अपराध

छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल गिरफ्तार, 15 दिनों के लिए भेजा गया जेल

Published

on

Loading...
Loading...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यरमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। रायपुर पुलिस ने विवादित बयान देने के सिलसिले में यह गिरफ्तारी की है। लखनऊ में नंद कुमार बघेल ने ब्राह्मण समाज के खिलाफ विवादित की थी। रायपुर पुलिस एफआईआर दर्ज होने के बाद ही उनकी गिरफ्तारी के लिए निकल गई थी। आगरा से उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस रायपुर लेकर पहुंच गई है।

गिरफ्तारी के बाद उन्होंने कहा कि यह अंतिम लड़ाई है। मैं इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाऊंगा। कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 21 सितंबर को इस मामले में अगली सुनवाई होगी। कोर्ट में पेशी के दौरान सीएम के पिता ने कहा कि मैं जमानत नहीं लूंगा। फिलहाल उन्हें मीडिया से दूर रखा गया है।

Loading...

जानकारी के मुताबिक नंद कुमार बघेल को कोर्ट में पुलिस ने पेश कर दिया है। आपको बता दें कि रायपुर पुलिस ने शिकायती आवेदन को जांच में लिया था, क्योंकि सीएम के पिता से जुड़ा हुआ मामला था। चार सिंतबर को सीएम के निर्देश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। उसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 153-A, 505 (1) (B) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पिता पर एफआईर दर्ज होने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में मेरी जिम्मेदारी बनती है कि समाज में सामाजिक समरसता बना रहे। अगर कोई इसे खंडित करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। मेरे पिता ने अगर किसी समाज के खिलाफ यह बात कही है तो मुझे उसका दुख है। इस तरह की बात नहीं की जानी चाहिए। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page