Connect with us

वाराणसी

स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है-सीएमओ

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...
   वाराणसी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी ने बताया कि शासन/महानिदेशालय स्तर से स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में हड्डी रोग विशेषज्ञ, आई स्पेशलिस्ट, नाक-कान- गला रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट एवं गायनेकोलॉजिस्ट का पद स्वीकृत न होने के कारण उक्त पदों पर तैनाती नहीं है। शासन/महानिदेशालय स्तर से ही उक्त पदों की स्वीकृत के उपरान्त वहीं से उक्त पदों के सापेक्ष विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की जाती है। वर्तमान में फिजिशियन के पद के स्वीकृति के सापेक्ष डा० क्षितिज तिवारी, फिजिशियन के पद पर कार्यरत हैं। कार्यरत चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page