Connect with us

वाराणसी

नगर निगम प्रवर्तन दल ने चलाया अतिक्रमण अभियान, वसूला जुर्माना

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: ज़ोनल अधिकारी वरुणापार ज़ोन प्रमिता सिंह के नेतृत्व, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल राघवेंद्र नार्ह मौर्य, अतिक्रमण निरीक्षक संजय श्रीवस्तव, एस.आई. आदित्य सिंह चौकी प्रभारी रोडवेज, एस.आई. चंद्रजीत यादव QRT प्रभारी, के सहयोग मे रोडवेज से कैंट स्टेशन होत हुए अंधरापुल, वरुणा पुल, सर्किट हाउस, कचहरी चौराहा, होटल ताज से नदेसर तक सघन अतिक्रमण अभियान चलाया गया। अभियान के कुछ मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं: –

Loading...
  • पूरे मार्ग में अवैध रूप से रखे गए गुमटी, ठेलों को हटवा कर मार्ग और पटरी खाली करवाया गया साथ ही लावारिस हालत में रखे गुमटी और ठेले ज़ब्त कर लिया गयाl
  • मार्ग में दुकानदारों द्वारा अवैध टिन शेड, होर्डिंग लगाया गया था सभी को खुलवा दिया गयाl
  • कुछ लोगों द्वारा रोडवेज के पास सडक के जमीन पर दुकान लगाया गया था। जमीन के मालिक को दस्तावेज के साथ ज़ोन ऑफिस बुलाया गया।
    प्रवर्तन दल द्वारा कुच अन्य अभियान निम्नलिखित हैं: –
  • अधिशासी अभियंता अजय कुमर के नेतृत्व में जे.ई. दिनेश पांडे के साथ लहुराबीर चौराहे से कबीर मठ तक के राह से अवैध केबल हटवा गया।
  • ज़ोनल अधिकारी दशास्वमेध के साथ गृह कर वसूली में लोहता क्षेत्र से अभियान चला कर रु3,65,000/- गृह कर वसूला गया।
  • जैतपुरा स्थित नाग कूआं क्षेत्र शिकायत ऐप “सम्भव” के तहत प्राप्त शिकायत गली के मार्ग में ईंट रख मार्ग अवरुद्ध करने के सम्बंध में के निस्तारण हेतु मौके पर पहुंच गली से ईंट हटवा कर मार्ग खाली करवाया गया साथ ही अतिक्रमण कारी को जुर्माना भी किया गयाl
  • बड़ी पियरि क्षेत्र से लोक शिकायत ऐप “सम्भव” के तहत प्राप्त शिकायत गली निर्माण कार्य में बाधक बन स्थानीय के सम्बंध में को निस्तारित करते हुए मौके पर पहुंच विरोध कर्ता को सख्त चेतावनी देते हुए गली में उनके द्वारा बनाया गया स्थाई चबूतरा ध्वस्त करवा दिया गयाl
  • जंगमबाडी क्षेत्र से लोक शिकायत ऐप “सम्भव” के तहत प्राप्त शिकायत को मौके पर पहुंच निस्तारित किया गयाl
  • उपरोक्त अभियान के दौरान अत्याधिक अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का लगभग 01 गाड़ी अतिक्रमित सामान ज़ब्त कर सभी को जुर्माना भी किया गया l
  • कुल जुर्माना राशि रू4,000/- वसूला गया l

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page