Connect with us

अपराध

भदोही में गांजा के साथ अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे

Published

on

Loading...
Loading...

भदोही: जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के व्यापक रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी व आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में थाना भदोही पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान हरीपट्टी रेलवे क्रॉसिंग तिराहा से अभियुक्त रूपेश उर्फ राइडर पुत्र राकेश दुबे निवासी बनकट थाना सुरियावां जनपद भदोही को 1.500 किग्रा0 नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-26/2023 धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान मा0 न्यायालय किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध चोरी, एनडीपीएस व गैंगस्टर सहित कुल 4 अभियोग पंजीकृत हैं ।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page