Connect with us

अपराध

STF ने दूसरे के स्थान पर धोखाधड़ी करके प्रतियोगी परीक्षा देते हुए परीक्षार्थी को उसके 02 साथियों के साथ किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: वाराणसी में विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर चल रही कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF), SSF में कॉन्स्टेबल (G.D.), असम राइफल्स में राइफल मैन (G.D.) और नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो में सिपाही परीक्षा, 2022 की परीक्षा के दौरान वरुणा जोन के थाना लालपुर पाण्डेयपुर स्थित परीक्षा केंद्र देवा महिला महाविद्यालय, बेलवा बाबा अपोजिट लमही गेट आजमगढ़ रोड पाण्डेयपुर वाराणसी में प्रथम पाली में परीक्षा देने आये एक परीक्षार्थी अजीत कुमार पुत्र जनार्दन प्रसाद निवासी लच्छू विगहा पो० गहानन्दनपुर थाना नगरनौसा जनपद नालन्दा बिहार को पूर्व सूचना पर जनपद गोरखपुर एस0टी0एफ0 व जनपद वाराणसी एस०टी०एफ० की संयुक्त टीम ने कूटरचित आधार कार्ड व प्रवेश पत्र के साथ गिरफ्तार कर लिया। उक्त परीक्षार्थी के साथ आये उसके दो साथियों सौरभ कुमार यादव पुत्र पावरित यादव निवासी झुण्डो थाना खैरा जनपद जमुई बिहार, सम्भू कुमार सरोज पुत्र नन्दलाल सरोज निवास पचदेवरा पो० अटरामपुर थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज को परीक्षा केन्द्र के बाहर से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना लालपुर पाण्डेयपुर में 028/2023 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120बी भा0द0वि0 व 6/10 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page