Connect with us

वाराणसी

सीवान-थावे-सीवान के मध्य एक जोड़ी दैनिक अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष गाड़ी 18 जनवरी से चलेगी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु सीवान-थावे-सीवान के मध्य एक जोड़ी दैनिक अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष गाड़ी 18 जनवरी, 2023 से अगली सूचना तक निम्नवत् चलायी जायेगी। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।
05191 सीवान-थावे दैनिक अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष गाड़ी 18 जनवरी, 2023 से अगली सूचना तक सीवान से 12.35 बजे प्रस्थान कर सीवान कचहरी से 12.41 बजे, अमलोरी सरसर से 12.50 बजे तथा हथुआ से 13.02 बजे छूटकर थावे 13.20 बजे पहुँचेगी। वापसी यात्रा में 05192 थावे-सीवान दैनिक अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष गाड़ी 18 जनवरी, 2023 से अगली सूचना तक थावे से 13.55 बजे प्रस्थान कर हथुआ से 14.09 बजे, अमलोरी सरसर से 14.20 बजे तथा सीवान कचहरी से 14.28 बजे छूटकर सीवान 14.45 बजे पहुँचेगी। निरीक्षण के बाद सी आर एस स्पेशल ने फरिहा-आजमगढ़-सठियांव रेल खण्ड का स्पीड ट्रायल 120 किमी प्रतिघंटे की अधिकतम रफ्तार से सफलतापूर्वक संपन्न किया।
इस गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी के 12 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 14 कोच लगाये जायेगे।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page