अपराध
चितईपुर पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को चोरी की एक ऑटो-रिक्शा के साथ किया गया गिरफ्तार
Loading...
Loading...
वाराणसी ।अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन-काशी के निर्देशन व सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के निर्देशन में चितईपुर पुलिस द्वारा जरिये मुखबिरी सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 006/2023 धारा 379,411,419,420 आईपीसी थाना चितईपुर वाराणसी से संबंधित अभियुक्त आकाश कुमार पुत्र छुक्कु कुमार निवासी अतर्रा दामूगंज थाना-अतर्रा जनपद बांदा उम्र करीब 32 वर्ष को टिकरी नुआंव मार्ग पर स्थित डीह बाबा के पास से गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना चितईपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
Loading...
Continue Reading
