Connect with us

वाराणसी

काशी तमिल संगमम्: उत्तर और दक्षिण के मेहमान “नमो एप” से हो रहे परिचित

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। काशी तमिल संगम में उत्तर और दक्षिण के मेहमानों को नमो ऐप से परिचित कराया जा रहा है । संगमम् के कार्यक्रम स्थल पर कुल 75 स्टाल के साथ “नमो एप” का भी स्टाल लगाया गया है। जिसमें नमो एप के सुविधाओं को आने वाले मेहमानों से परिचित कराया जा रहा ।

“नमो एप” के क्षेत्रीय प्रभार अखिलेश्वर मिश्रा ने बताया कि यहा पर विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी नमो एप पर पोस्ट की जा रही है। उसका एक फायदा है कि आप अपने क्षेत्रीय भाषा में जो भी संदेश डालेंगे वह विभिन्न भाषाओं में परिवर्तित होकर पढ़ी जा सकती है। काशी के विभिन्न धरोहरों को नमो एप में पोस्ट किया जाएगा और इस काउंटर पर आने वाले जो भी मेहमान होंगे उनसे काशी तमिल संगम का अनुभव जाना जाएगा और उसकी एक वीडियो क्लिप भी नमो एप पर डाली जाएगी।

Loading...

नमो एप से स्कूली बच्चे भी परिचित हो रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नमो एप पर परीक्षाओं से संबंधित विभिन्न पुस्तकों को लेकर विभिन्न प्रकार के संदेश प्रकाशित किए गए हैं जो छात्रों को उनके पढ़ाई के संबंध में काफी मदद करेंगी।

नमो एप को प्ले स्टोर के माध्यम से आने वाले सभी मेहमानों से डाउनलोड कराया जा रहा है और नमो एप के विशेषताओं को भी बताया जा रहा है यहां नमो एप की जानकारी लेने वाले लोगों ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस ऐप के माध्यम से हमें काफी जानकारी मिली है और इसमें एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन दिया गया है जिससे हम प्रधानमंत्री तक अपने संदेश को भेज सकते हैं। वह स्कूली बच्चों ने कहा कि इसमें विभिन्न प्रकार की कहानियां है जो काफी अच्छे संदेश देती हैं और हमें आगामी परीक्षाओं के लिए प्रधानमंत्री का जो संदेश है वह बल प्रदान करता है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page