Connect with us

वाराणसी

स्व: चंम्पालाल जायसवाल की स्मृति में किया गया वितरित कंबल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी| ठंड के मौसम के शुरुआती दौर को देखते हुए सामाजिक संस्था सुबह-ए- बनारस क्लब एंव लक्ष्मी हॉस्पिटल के बैनर तले संस्था के अध्यक्ष समाजसेवी मुकेश जायसवाल, लक्ष्मी हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक समाजसेवी डॉ अशोक कुमार राय, महासचिव राजन सोनी,उपाध्यक्ष अनिल केसरी, एंव उमेश जायसवाल, द्वारा पिपलानी कटरा पेट्रोल पंप के सामने स्थित हनुमान जी के मंदिर के पास बैठे असहाय, लाचार, गरीबों एवं आने जाने वाले जरूरतमंद राहगीरों के बीच हनुमान फाटक गोला निवासी स्वर्गीय चंम्पालाल जायसवाल की स्मृति में कंबल का वितरण किया गया। उक्त अवसर पर संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल, डॉ० अशोक कुमार राय ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी सुबह-ए-बनारस क्लब द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटने का कार्य क्रमवार रूप से शुरू किया जा चुका है। जो कि आगे भी निरंतर जारी रहेगा। संस्था द्वारा रातों में सड़कों में निकल कर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन,और पटरी पर ठंड मे सोने वाले जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटने का कार्य निरंतर जारी रहेगा। साथ ही साथ अपील किया गया कि यह कार्य बहुत ही पुनीत कार्य है। इसमें सभी सामाजिक संगठन बढ़ चढ़कर भाग ले,और असहाय लोगों के सहायतार्थ अपने यथाशक्ति जितना भी कंबल दान करना हो वह करें। उनके द्वारा किया गया कंबल दान किसी गरीब के लिए जीवन कारक बन सकता है। तथा नगर निगम प्रशासन से वक्त रहते रैन बसेरे भी व्यवस्थित करने के साथ लगातार बढ़ रहे ठंड के बीच गरीबों को इससे बचाने की मुकम्मल इंतजाम करने की मांग भी की गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से:-अध्यक्ष मुकेश जायसवाल, डा० अशोक कुमार राय,महासचिव राजन सोनी, उपाध्यक्ष अनिल केसरी,उमेश जायसवाल, शामिल थे|

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page