Connect with us

वाराणसी

जंसा क्षेत्र के रामेश्वर में लगने वाला सुप्रसिद्ध लोटा-भंटा मेला को संकुशल सम्पन्न कराने व सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा मेला परिसर रामेश्वर मंदिर का किया गया निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

वाराणसी। पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सदर के साथ थाना जंसा क्षेत्र के रामेश्वर में लगने वाला सुप्रसिद्ध लोटा-भंटा मेला को संकुशल सम्पन्न कराने व सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत मेला परिसर/ रामेश्वर मंदिर का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण द्वारा मेला में आने वाले श्रद्वालुओ सुरक्षा हेतु बैरिकेडिंग तथा लाइटिंग की व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया। लोटा-भंटा मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व यातायात एवं पार्किंग हेतु व्यवस्था का भी निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी बड़ागाँव, थाना प्रभारी जंसा तथा पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Loading...

वाराणसी ग्रामीण पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page