Connect with us

वाराणसी

Varanasi: यात्रीगण कृपया ध्यान दें: अब गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर एक्सप्रेस का इस स्टेशन पर होगा ठहराव

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह
वाराणसी : यात्री जनता की सुविधा के लिये रेलवे प्रशासन द्वारा 15004/15003 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर एक्सप्रेस का मनौरी स्टेशन पर 01 मिनट का ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। फलस्वरूप भरवारी, सिराथू एवं खागा स्टेशनों के समय में परिवर्तन किया गया है।
गोरखपुर से 29 अक्टूबर, 2022 से प्रस्थान करने वाली 15004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस 19.54 बजे मनौरी स्टेशन पहुँचकर 19.55 बजे प्रस्थान करेगी तथा यह अपने मार्ग में भरवारी स्टेशन 09.00 पहुँचकर 09.01 बजे, सिराथू स्टेशन 09.18 पहुँचकर 09.20 बजे तथा खागा 09.40 पहुँचकर 09.42 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार कानपुर अनवरगंज से 30 अक्टूबर, 2022 से प्रस्थान करने वाली 15003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर एक्सप्रेस 08.43 बजे मनौरी स्टेशन पहुँचकर 08.44 बजे प्रस्थान करेगी।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page