Connect with us

वाराणसी

Varanasi: 30 अक्टूबर तक मतदाता पुनरीक्षण का कार्य पूरा कर लिया जाये-जिला निर्वाचन अधिकारी

Published

on

Loading...
Loading...

एक अक्टूबर 2022 को 18 वर्ष पूरा करने वालों का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जायेगा-जिलाधिकारी

Loading...

Varanasi: जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा ने आज कैम्प कार्यालय पर नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन से सम्बन्धित बैठक की अध्यक्षता करते सेक्टर आफिर्सस को निर्देशित किया कि 30 अक्टूबर 2022 तक मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य पूरा कर लिया जाये।
उन्होंने कहा कि बीएलओ के द्वारा कलेक्ट किये गये फार्मों को प्रतिदिन निर्वाचन कार्यालय में जमा अवश्य करायें जिससे मतदाता सूची में मतदाताओं के नाम संशोधित करने तथा एडीशन व डिलीशन करने से छूट न जाये।
एडीएम प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 01-01-2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर ही मतदाता सूची में नाम शामिल किया जायेगा इसके लिए साक्ष्यों का निरीक्षण अवश्य करें। उन्होंने बताया कि 100 वार्डों में 407 मतदान केन्द्रों पर 1302 बूथ हैं। जिनकी स्थिति व सभी सुविधाएं जांचने का निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा दिया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक से अनुपस्थित आठ सेक्टर आफिसर्स को शोकाज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया जिनमें सुनील कुमार सिंह – सहायक अभियंता प्रातीय खण्ड, अमित सिंह-सहायक अभियंता जल निगम षष्टम, जय प्रकाश देव- सहायक अभियन्ता चतर्थ उप खण्ड नलकूप, खण्ड-1, माजिद खान- सहायक अभियन्ता बन्धी प्रखण्ड, रवि प्रकाश तिवारी सहायक अभियन्ता नलकूप मण्डल, विजय प्रकाश यादव खण्ड शिक्षा अधिकारी भेलूपुर जोन, मो.आरिफ वाणिज्य कर अधिकारी खण्ड-4, रुद्र प्रताप सिंह- वाणिज्य कर अधिकारी खण्ड-12 शामिल हैं।
आदमपुर जोन के प्रभारी-एसीएम तृतीय, कोतवाली जोन के डिप्टी कलेक्टर माल, भेलूपुर जोन के एसीएम प्रथम, दशाश्वमेध जोन के एसीएम द्वितीय तथा वरुणापार जोन के अपर उप जिलाधिकारी के नियंत्रण/निर्देशन में मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य सम्पन्न कराया जायेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page