Connect with us

वाराणसी

Varanasi : शहर में अतिक्रमण के खिलाफ चलाया गया अभियान, वसूला गया 91700 रुपया जुर्माना

Published

on

Loading...
Loading...

Varanasi : वीडीए के जोनल अधिकारी प्रकाश कुमार के साथ प्रवर्तन दल की टीम ने सारनाथ स्थित सारंग तालाब के पास रोड के किनारे बने झुग्गी-झोपड़ी का निरीक्षण किया और घोषणा करके झोपड़ी हटाने के लिए बताया गया ।वहीं पर सड़क के किनारे कुछ विवादित मकान भी बने थे जिनके भवन स्वामियों को कागजात के साथ नगर निगम ऑफिस जांच के लिए बुलाया गया । वही बुद्धा थीम पार्क से प्राप्त आइजीआरएस शिकायत रोड पर अतिक्रमण के निस्तारण हेतु टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जमीन का निरीक्षण किया गया और जमीन मालिक को कागजात के साथ नगर निगम ऑफिस बुलाया गया।

जोनल अधिकारी वरुणा पार जोन प्रमिता सिंह के साथ और प्रवर्तन दल की टीम ने बरईपुर सारनाथ में नाली निर्माण में बाधा की शिकायत पर मौके पर पहुंचकर नाली का निरीक्षण किया गया। जो भी भवन स्वामी नाली के निर्माण में बाधा उत्पन्न कर रहे थे उनको जांच के लिए कागजात के साथ नगर निगम ऑफिस बुलाया गया है। हैप्पी मॉडल स्कूल सिगरा से प्राप्त आइजीआरएस शिकायत रोड पर अतिक्रमण के निस्तारण हेतु मौके पर टीम ने पहुंचकर रोड पर अतिक्रमण का निरीक्षण किया और मकान मालिक को कागजात के साथ नगर निगम ऑफिस बुलाया गया है।

Loading...

एंटी पॉल्यूशन टीम के साथ संयुक्त रूप से प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए ।रंगोली प्लास्टिक सेंटर काशीपुर, आशा प्लास्टिक सोनिया से 7 बोरी प्लास्टिक ज़ब्त कर लिया गया, साथ ही अन्य दुकानों पर भी छापेमारी कर प्रतिबंधित प्लास्टिक के थैले ज़ब्त कर सभी को जुर्माना भी किया गया l
अभियान में 91700 रू जुर्माना वसूला गया|

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page