Connect with us

वाराणसी

रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट औड़िहार जंक्शन द्वारा सफाई अभियान के तहत करीब 2600 वर्ग फीट की सफाई 10 जवानों द्वारा किया गया

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी ;आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा वाराणसी मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर आजादी का अमृत महोत्सव पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है । इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय के निर्देशन में मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर कार्यक्रम आयोजित किये गये ।
इसी क्रम में वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त डा अभिषेक के नेतृत्व रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट वाराणसी सिटी द्वारा विद्या विहार स्कूल सालारपुर वाराणसी में विद्यार्थियों को आजादी के अमृत महोत्सव,स्वतंत्रता सेनानी एवं रेलवे मी पैसेंजर सिक्योरिटी के तहत जारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया । इसी क्रम में रेलवे सुरक्षा मण्डल रिज़र्व वाराणसी की ओर से वाराणसी रेलवे स्टेशन PF No. 01 पर जल अभियान चलाया गया। उक्त अभियान में कुल 08 रेसुब सदस्यों द्वारा लगभग 300 यात्रियों के बीच 100 लीटर जल वितरित किया गया।
इसी क्रम में रेलवे सुरक्षा बल बलिया पोस्ट के जवानों द्वारा आइकॉनिक सप्ताह के उपलक्ष्य में बलिया के रेलवे सुरक्षा बल बैरक एवं स्टेशन प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रम के दौरान रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट औड़िहार जंक्शन द्वारा सफाई अभियान के तहत करीब 2600 वर्ग फीट की सफाई 10 जवानों द्वारा किया गया ।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page