Connect with us

गोरखपुर

पितरों की स्मृति में ब्रह्माकुमारी आश्रम में 8 अक्टूबर को श्रद्धांजलि सभा

Published

on

Loading...
Loading...

दिवंगत विजय प्रताप मिश्र और सुशीला देवी की स्मृति में होगा भोग व प्रसाद वितरण

कौड़ीराम, गोरखपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा कलानी से लंबे समय से जुड़े रहे बांसगांव के वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय विजय प्रताप मिश्र एवं उनकी पत्नी स्वर्गीय सुशीला देवी की स्मृति में 8 अक्टूबर को कलानी स्थित ओम शांति आश्रम में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर आश्रम से जुड़े भाई-बहनों के बीच भोग एवं प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा।

Loading...

आध्यात्मिक जीवन को किया जाएगा याद

आश्रम के संस्थापक ब्रह्मा कुमार सोमनाथ शर्मा एवं पत्रकार दुर्गेश मिश्र ने बताया कि विजय प्रताप मिश्र और सुशीला देवी का आश्रम से लंबे समय से आध्यात्मिक एवं आत्मीय जुड़ाव रहा। दोनों सेवा, आध्यात्मिक चिंतन और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित रहे। वे सुमही गांव के निवासी थे। उनके दो पुत्र दुर्गेश मिश्र व गिरजेश मिश्र तथा तीन पुत्रियां साधना, सुमन और सविता भी उनके पदचिह्नों पर चलते हुए आध्यात्मिक मार्ग पर अग्रसर हैं।

श्रद्धासुमन अर्पित कर होगा प्रसाद वितरण

आयोजकों के अनुसार, श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत दंपती के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। इसके बाद आश्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच भोग एवं प्रसाद वितरित किया जाएगा। आयोजकों ने आश्रम से जुड़े श्रद्धालुओं और शुभचिंतकों से कार्यक्रम में पहुंचकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page