गोरखपुर
गोरखपुर क्लब से निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में जनसेवा से राष्ट्रसेवा का संदेश, सांसद रवि किशन और महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने दिखाई सहभागिता
गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘25 साल जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ के संकल्प के तहत ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ एवं ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया। गोरखपुर क्लब से निकली सेवा ज्योति यात्रा में भाजपा के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में गोरखपुर सांसद रवि किशन, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष एवं यात्रा संयोजक रमेश प्रताप गुप्ता, राज्यसभा सदस्य डॉ. राधा मोहन अग्रवाल, विधायक विमलेश पासवान, महेंद्र पाल सिंह, श्रवण निषाद, फतेहबहादुर सिंह, पूर्व महापौर सत्या पांडेय तथा महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जनसेवा से राष्ट्रसेवा का दिया संदेश
गोरखपुर क्लब से शुरू हुई यात्रा में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान जनसेवा से राष्ट्रसेवा और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
विकसित भारत निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका
सांसद रवि किशन समेत मौजूद जनप्रतिनिधियों ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित की भावना के साथ आगे बढ़ते हुए विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। यात्रा में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से उत्साह का माहौल रहा।
