Connect with us

गोरखपुर

प्रदर्शन के दौरान पुलिस से मारपीट के आरोप में एक गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। कैंट थाना पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और प्रदर्शन के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हरिविशाल उर्फ कोदई तिवारी, निवासी रुद्रपुर खजनी, थाना खजनी, गोरखपुर के रूप में हुई है।

28 सितंबर को हुआ था प्रदर्शन

पुलिस के अनुसार, 28 सितंबर 2026 को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आरोप है कि कुछ प्रदर्शनकारी बिना अनुमति नारेबाजी करते हुए विस्मिल पार्क से सड़क पर आ गए और एंबुलेंस समेत अन्य वाहनों को रोककर यातायात बाधित किया।

Loading...

पुलिसकर्मियों से मारपीट का आरोप

पुलिस का कहना है कि मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। आरोप है कि इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस बल के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की तथा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। घटना के संबंध में कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

विधिक कार्रवाई में जुटी पुलिस

पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक कैंट के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अवनीश कुमार पांडेय की टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और 7 सीएलए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page