Connect with us

गाजीपुर

रेलवे अंडरपास की सफाई को पहुंचे ठेकेदार

Published

on

Loading...
Loading...

सादात/हुरमुजपुर, गाजीपुर। औड़िहार-मऊ रेलखंड पर स्थित रेलवे अंडरपास में जलभराव, गंदगी और बदहाल आवागमन की समस्या को लेकर लगातार प्रकाशित खबरों का असर अब धरातल पर दिखाई देने लगा है। अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए अंडरपास की सफाई और आवागमन सुचारु कराने के लिए संबंधित ठेकेदारों को मौके पर भेजा।

जलभराव से परेशान थे राहगीर

सादात पावर हाउस के समीप गेट नंबर-20 और हुरमुजपुर हाल्ट के पास स्थित 23 नंबर रेलवे अंडरपास में जलभराव और गंदगी के कारण राहगीरों को परेशानी हो रही थी। स्कूली बच्चों, शिक्षकों, व्यापारियों, अधिवक्ताओं और आम लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कई लोग जलभराव के कारण वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल कर रहे थे।

Loading...

सफाई कार्य शुरू, मिली राहत

जानकारी के अनुसार मऊ से जौनपुर क्षेत्र तक संबंधित कार्य की जिम्मेदारी ठेकेदार भीमसेन मिश्रा के पास है। उनके सहयोगी ठेकेदार विशाल के साथ मौके पर सफाई एवं आवश्यक कार्य कराया गया। अंडरपास में सफाई शुरू होने के बाद आवागमन करने वाले लोगों ने राहत की सांस ली।

स्थायी जलनिकासी की मांग

स्थानीय लोगों ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही समस्या को प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद अधिकारियों ने संज्ञान लेकर काम शुरू कराया। लोगों ने मांग की कि अंडरपास में जलनिकासी और सफाई की स्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि बरसात के दौरान दोबारा जलभराव की स्थिति न बने।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page