गाजीपुर
भांवरकोल में पॉक्सो एक्ट का वांछित बाल अपचारी अभिरक्षा में
भांवरकोल, गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भांवरकोल पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में वांछित एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस के अनुसार, आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए बाल अपचारी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पॉक्सो एक्ट के मामले में था वांछित
पुलिस के अनुसार, थाना भांवरकोल में दर्ज मुकदमा संख्या 197/2026 में बीएनएस की धारा 137(2), 87, 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5L/6 के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसी मुकदमे में बाल अपचारी वांछित था।
पतालगंगा चट्टी के पास पकड़ा
पुलिस ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 29 सितंबर को पुलिस टीम ने पतालगंगा चट्टी के पास करीब 12:30 बजे बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया।
थानाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्रवाई
कार्रवाई थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक श्याम सिंह और पुलिस टीम ने की। पुलिस के मुताबिक बाल अपचारी को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
