Connect with us

चन्दौली

तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर, महिला कांस्टेबल समेत दो घायल

Published

on

Loading...
Loading...

चकिया (चन्दौली)। सिकंदरपुर-चकिया मार्ग पर सोमवार को तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला कांस्टेबल समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया पहुंचाया।

ड्यूटी खत्म कर घर लौट रही थीं महिला कांस्टेबल

चकिया थाने में तैनात महिला कांस्टेबल कुंती रजत (50) सोमवार को ड्यूटी समाप्त करने के बाद घर जा रही थीं। इसी दौरान उन्होंने विशुनपुरवा निवासी सुनील दूबे (45) की बाइक से लिफ्ट ली। दोनों सिकंदरपुर गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी।

सड़क पर गिरकर दोनों हुए घायल

टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर चकिया पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

महिला कांस्टेबल के सिर में गंभीर चोट

जिला संयुक्त चिकित्सालय में चिकित्सकीय जांच के दौरान महिला कांस्टेबल कुंती रजत के सिर में गंभीर चोट बताई गई। वहीं सुनील दूबे के दाहिने पैर में फ्रैक्चर होने की जानकारी सामने आई।

वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

दोनों घायलों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जानकारी जुटाने के साथ दुर्घटना में शामिल बोलेरो के संबंध में कार्रवाई में जुटी है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page