Connect with us

गाजीपुर

सफाई के नाम पर नाले में छोड़ा पानी, गंदे पानी में तैरी सब्जियां

Published

on

Loading...
Loading...

जमानियां (गाजीपुर)। स्टेशन बाजार स्थित पानी टंकी से मंगलवार को अचानक बड़ी मात्रा में पानी नाले में छोड़ दिए जाने से सब्जी दुकानदारों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते नाले का गंदा पानी बाजार में दुकानों के पास पहुंच गया और सब्जियां गंदे पानी में तैरने लगीं। अचानक हुए जलभराव से दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ा।

बिना सूचना पानी छोड़ने का आरोप

सब्जी दुकानदार नौसाद, सुरेंद्र, वसीम, करीम और राजू ने बताया कि पानी टंकी ऑपरेटर द्वारा बिना पूर्व सूचना के एकाएक भारी मात्रा में पानी नाले में छोड़ दिया गया। दुकानदारों के अनुसार जब तक वे कुछ समझ पाते, गंदा पानी उनकी सब्जियों तक पहुंच चुका था।

पहले सूचना मिलती तो बच जाता सामान

दुकानदारों ने कहा कि यदि पानी छोड़ने से पहले सूचना दी गई होती तो वे अपनी सब्जियों को सुरक्षित स्थान पर हटा सकते थे। अचानक पानी आने से सामान को बचाने का पर्याप्त समय नहीं मिल सका।

नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल

दुकानदारों ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सफाई के लिए पानी छोड़ना जरूरी है तो समय और स्थान का ध्यान रखा जाना चाहिए। दिन के समय बाजार में पानी छोड़े जाने से दुकानदारों के सामान के खराब होने का खतरा बना रहता है।

Advertisement

शाम या रात में सफाई की मांग

दुकानदारों ने मांग की कि आगे से नाले की सफाई का कार्य देर शाम या रात में कराया जाए, ताकि बाजार में कारोबार करने वाले लोगों के सामान को नुकसान न हो।

कई वार्डों से मिल रही थी शिकायत

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि कई वार्डों में गंदा पानी जाने की शिकायत मिल रही थी। इसी के चलते चेकवाल खोलकर बाईपास सफाई के लिए पानी चलाया गया था। उन्होंने बताया कि सफाई के लिए शाम को भी पानी चलाया जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page