Connect with us

गाजीपुर

मंडलीय वॉलीबॉल में गाजीपुर की टीम विजेता, प्रिंस यादव का प्रदेश प्रतियोगिता के लिए चयन

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज (गाजीपुर)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक विद्यालय की मंडलीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज, चंदौली में किया गया। प्रतियोगिता के अंडर-19 वर्ग में गाजीपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया।

चार खिलाड़ियों ने किया प्रतिनिधित्व

प्रतियोगिता में शहीद स्मारक इंटर कॉलेज, नंदगंज के चार खिलाड़ियों प्रिंस यादव, अजीत कुमार, शिवम शर्मा और शिवाजी शर्मा ने गाजीपुर जनपद की टीम का प्रतिनिधित्व किया। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान बेहतर खेल का प्रदर्शन किया।

प्रिंस का प्रदेश स्तर पर चयन

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर शहीद स्मारक इंटर कॉलेज के छात्र प्रिंस यादव पुत्र महातिम यादव का चयन प्रदेश स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए किया गया है। उनके चयन से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

विद्यालय परिवार ने दी बधाई

प्रिंस यादव के चयन पर विद्यालय परिवार ने प्रसन्नता जताई। प्रधानाचार्य उदय राज और प्रबंधक सुनील सिंह ने कोच जितेंद्र राम, हरिश्चंद्र एवं अभय कुमार सिंह सहित सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने प्रिंस यादव को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page