Connect with us

गोरखपुर

बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास, शिक्षण सामग्री वितरित

Published

on

Loading...
Loading...

परवाह वेलफेयर सोसायटी ने गुरुकुल प्रारूप विद्यालय में सैकड़ों बच्चों को बांटी कॉपी, पेन और अन्य सामग्री

गोरखपुर। परवाह वेलफेयर सोसायटी परिवार की ओर से सामाजिक सरोकारों के तहत पादरी बाजार के हैदरगंज मोहल्ले स्थित गुरुकुल प्रारूप विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सैकड़ों बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शिक्षण सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम में बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल, रबर, कटर और स्केल के साथ चॉकलेट भी बांटी गई। शिक्षण सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। बच्चों की प्रसन्नता को देखते हुए संस्था के सदस्यों ने भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में परवाह वेलफेयर सोसायटी के राष्ट्रीय महामंत्री अशोक तिवारी, राष्ट्रीय विधि अधिकारी अश्वनी मिश्र, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संध्या त्रिपाठी, हेमेन्द्र मिश्र, डॉ. पीएन श्रीवास्तव, आशीष शुक्ल, रजनीश शुक्ल, अंजू फाउंडेशन की सोनिका खरवार सहित राजेश श्रीवास्तव और सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

संस्था के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं पूर्वोत्तर रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य अरविन्द कुमार त्रिपाठी ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ऐसे छोटे-छोटे प्रयास बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ाने के साथ उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का काम करते हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page