Connect with us

गोरखपुर

एसबीआई मैनेजर ने वाटर कूलर का किया उद्घाटन

Published

on

Loading...
Loading...

आनंद विद्यापीठ इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को मिलेगी शुद्ध पेयजल की सुविधा

गोला बाजार, गोरखपुर। गोला क्षेत्र के आनंद विद्यापीठ इंटर कॉलेज, ककरही में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए लगाए गए वाटर कूलर का बुधवार को उद्घाटन किया गया। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के मैनेजर अजय राय ने फीता काटकर वाटर कूलर का शुभारंभ किया।

Loading...

विद्यार्थियों को मिलेगी सुविधा

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक रवि प्रताप राय ने कहा कि विद्यार्थियों की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विद्यालय प्रबंधन लगातार प्रयास कर रहा है। वाटर कूलर लगने से छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिसर में आसानी से ठंडा और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

शिक्षक-कर्मचारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार सिंह, शिक्षक सतांशु राय, प्रवीण दुबे, दीपक सिंह, अरुण प्रकाश राय, नागेंद्र शर्मा, रामकृपाल, निजामुद्दीन और रुस्तम अली समेत विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने विद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधाओं के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page