Connect with us

गोरखपुर

योगी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर थाने में शिकायत

Published

on

Loading...
Loading...

पीपीगंज थाने में तहरीर देकर वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट की जांच की मांग

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में पीपीगंज थाने में लिखित शिकायत दी गई है। भारतीय जनता युवा मोर्चा पीपीगंज के अध्यक्ष आदर्श सिंह ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच और आरोप सही पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।

डिजिटल साक्ष्यों की जांच की मांग

शिकायतकर्ता का आरोप है कि सोशल मीडिया पर एआईएसए की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा का एक कथित वीडियो प्रसारित हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया। उन्होंने वीडियो, पोस्ट, लिंक और स्क्रीनशॉट की जांच कर उनकी सत्यता और स्रोत का पता लगाने की मांग की है।

जांच के बाद कार्रवाई का अनुरोध

तहरीर में कहा गया है कि सरकार की नीतियों की आलोचना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन यदि कथित टिप्पणी कानून का उल्लंघन करती है तो संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाए। साथ ही वीडियो को प्रसारित या साझा करने वालों की भूमिका की भी जांच करने का अनुरोध किया गया है।

इस दौरान जिलामंत्री राकेश चौधरी, सभासद दीपक सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष पीएन अग्रहरी, अनिल अग्रहरी, विशाल सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page