गाजीपुर
वरिष्ठ पत्रकार शिव प्रकाश पांडे को पितृ शोक
85 वर्षीय पंडित चंद्रपति पांडे के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर, पत्रकारों और गणमान्य लोगों ने जताया दुख
जखनियां (गाजीपुर)। तहसील क्षेत्र के बिजहरी गांव निवासी वरिष्ठ पत्रकार शिव प्रकाश पांडे के पिता पंडित चंद्रपति पांडे का सोमवार सुबह करीब नौ बजे निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे और पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। सोमवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
शिक्षक के रूप में दी सेवाएं
पंडित चंद्रपति पांडे ने शिक्षक के रूप में असम में अपनी सेवाएं दी थीं। वर्ष 2007 में सेवानिवृत्ति के बाद वह अपने पैतृक गांव बिजहरी में परिवार के साथ रह रहे थे। सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव के कारण वह लोगों के बीच लोकप्रिय थे।
भरा-पूरा परिवार छोड़ा
दिवंगत के तीन पुत्र हैं। इनमें सबसे बड़े पुत्र वरिष्ठ पत्रकार शिव प्रकाश पांडे, दूसरे पुत्र पंकज पांडे और तीसरे पुत्र सत्येंद्र पांडे हैं। उनके निधन से परिवार में गहरा दुख व्याप्त है।
आवास पर उमड़ी भीड़
निधन की खबर मिलते ही परिजन, रिश्तेदार, शुभचिंतक, पत्रकार और क्षेत्रीय लोग उनके आवास पर पहुंचने लगे। लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की कामना की।
पत्रकारों ने जताया शोक
वरिष्ठ पत्रकार शिव प्रकाश पांडे के पिता के निधन पर क्षेत्र के पत्रकारों, समाजसेवियों और गणमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया। सभी ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।
