Connect with us

वाराणसी

धीरेंद्र सिंह ‘शक्ति’ बने ‘जयदेश’ के कंट्री हेडचेयरमैन आशुतोष, डायरेक्टर सुमित कुमार व संपादक रामाश्रय सिंह ने सौंपी नई जिम्मेदारी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। राष्ट्रीय हिंदी दैनिक ‘जयदेश’ के वाराणसी स्थित कार्यालय में रविवार 13 सितंबर 2026 को आयोजित एक समारोह में वरिष्ठ पत्रकार धीरेंद्र सिंह शक्ति को ‘जयदेश’ समूह की ओर से ‘कंट्री हेड’ संपूर्ण भारत के पद पर नियुक्त किया गया। ‘जयदेश’ ग्रुप के चेयरमैन आशुतोष, डायरेक्टर सुमित कुमार व संपादक रामाश्रय सिंह ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

Loading...

इस दौरान धीरेंद्र सिंह ‘शक्ति’ ने ‘जयदेश’ समूह के शीर्ष प्रबंधन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है। उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने पत्रकारिता की विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकारों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की बात कही।
समारोह में गाजीपुर के ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र मिश्रा, सोनभद्र के ब्यूरो चीफ अभिषेक पांडेय, मऊ के ब्यूरो चीफ दीवान चंद गौतम, प्रसार प्रबंधक केके श्रीवास्तव, जौनपुर के ब्यूरो चीफ अब्बास अंसारी, बलिया के जैदी साहब, आजमगढ़ के ब्यूरो चीफ जितेंद्र मौर्य, अजय कुमार सिंह, शिव बहादुर श्रीवास्तव, नीरज शर्मा, राजकुमार यादव सहित कई पत्रकार एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
नियुक्ति पत्र मिलने के बाद उपस्थित पत्रकारों एवं सहयोगियों ने धीरेंद्र सिंह ‘शक्ति’ को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में संगठनात्मक विस्तार और समाचारों की गुणवत्ता को लेकर भी चर्चा हुई। श्री सिंह की नई जिम्मेदारी को ‘जयदेश’ समूह के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। चेयरमैन आशुतोष ने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और सक्रिय नेतृत्व से राष्ट्रीय स्तर पर ‘जयदेश’ की टीम को और मजबूती मिलेगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page