Connect with us

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Published

on

Loading...
Loading...

रविवार को बैंक बंद होने से टला बड़ा हादसा, कैश चेस्ट व दस्तावेज सुरक्षित

गोला बाजार, गोरखपुर। गोला तहसील क्षेत्र के उरुवा कस्बे के श्री कॉम्प्लेक्स स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा में रविवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बैंक बंद होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। आग से एक केबिन में लगा की-बोर्ड और सीसीटीवी कैमरा जल गया, जबकि कैश चेस्ट और जरूरी दस्तावेज सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब आठ बजे बैंक की ओर से धुआं निकलता देखकर आसपास के लोगों ने शाखा प्रबंधक नवीन कुमार को सूचना दी। शाखा प्रबंधक ने तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया।

आग लगने से बैंक के उत्तरी किनारे स्थित एक केबिन में रखा की-बोर्ड और सीसीटीवी जल गया। आग के धुएं से बैंक की दीवार और छत काली हो गई। हालांकि बैंक के अन्य केबिन, कैश चेस्ट और दस्तावेज पूरी तरह सुरक्षित बताए गए हैं। घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

Advertisement

सूचना मिलने पर गोला तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए स्थिति का जायजा लिया।

शाखा प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि उत्तरी किनारे स्थित केबिन के की-बोर्ड में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी थी। आग की चपेट में वहां लगा सीसीटीवी भी आ गया। उन्होंने बताया कि इसके अलावा बैंक में किसी अन्य प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page