गोरखपुर
जिला क्षय रोग अधिकारी ने सीएचसी गोला का किया औचक निरीक्षण
टीबी मरीजों की समय पर पहचान, जांच, उपचार और फॉलोअप पर दिया जोर
गोलाबाजार, गोरखपुर, 9 सितंबर। जिला क्षय रोग अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में संचालित क्षय रोग (टीबी) से संबंधित सेवाओं और कार्यों की विस्तार से समीक्षा की।
टीबी सेवाओं की ली जानकारी
निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में डॉ. श्रीवास्तव ने टीबी रोगियों की समय पर पहचान, जांच, उपचार और नियमित फॉलोअप पर विशेष जोर दिया। उन्होंने टीबी से संबंधित कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी
इस अवसर पर सीएचसी गोला के अधीक्षक डॉ. अमरेन्द्र ठाकुर, डॉ. सी.के. मौर्य, डॉ. आर.के. राहुल, डॉ. शुभम सिंह, पीपीएम कोऑर्डिनेटर अभय नारायण मिश्रा एवं मिर्जा आफताब बेग, एसटीएलएस फिरोज अहमद अंसारी, चीफ फार्मासिस्ट जे.के. सिंह, स्टाफ नर्स गायत्री मिश्रा और स्वाति सिंह, वरिष्ठ सहायक मार्कण्डेय पाण्डेय, लैब टेक्नीशियन अरुण कुमार मिश्रा, ऑप्टोमेट्रिस्ट विवेक अमित, बीएचडब्ल्यू अमित जायसवाल, फैमिली वेलफेयर काउंसलर विन्ध्यवासिनी, कल्याण तिवारी, इन्द्रजीत कुमार तथा वार्ड बॉय सीताराम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
