Connect with us

गोरखपुर

गेट लगाने की खुन्नस में पट्टीदारों ने महिला समेत चार को पीटा, मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

लात-घूंसों और लाठी-डंडों से मारपीट का आरोप, पुलिस ने चार के खिलाफ दर्ज किया केस

हरपुर-बुदहट। थाना क्षेत्र के टिकरियानाथ सिंह गांव में दरवाजे के सामने गेट लगाने को लेकर हुए विवाद में पट्टीदारों पर महिला, उसके बेटे-बेटी और रिश्तेदार के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़िता गीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गेट लगाने को लेकर हुआ विवाद

टिकरियानाथ सिंह गांव निवासी गीता देवी पत्नी सूर्यभान सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात सितंबर की शाम करीब पांच बजे वह अपने घर पर थीं। आरोप है कि दरवाजे के सामने गेट लगाने को लेकर खुन्नस खाए उनके पट्टीदार उदयभान सिंह अपनी पत्नी शीला सिंह, पुत्र विजय सिंह और पुत्री नेहा सिंह के साथ वहां पहुंचे।

गाली-गलौज के बाद मारपीट का आरोप

गीता देवी का आरोप है कि चारों लोगों ने उन्हें, उनके बेटे आर्यन सिंह, बेटी मुस्कान सिंह और रिश्तेदार मुस्कान सिंह पुत्री विनोद सिंह निवासी कृष्णा नगर प्राइवेट कॉलोनी, थाना शाहपुर, गोरखपुर के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लात-घूंसों और लाठी-डंडों से मारपीट कर सभी को घायल कर दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपितों ने जान-माल की धमकी भी दी।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उदयभान सिंह, विजय सिंह, शीला सिंह और नेहा सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Advertisement

पुलिस कर रही मामले की जांच

थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page