भदोही
भाजपा की ‘सेवा संकल्प अभियान’ जिला कार्यशाला संपन्न
कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां, 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
भदोही। भारतीय जनता पार्टी जनपद भदोही की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिला कार्यशाला का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय, ज्ञानपुर में किया गया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी रहे। कार्यक्रम में अभियान की तैयारियों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
कार्यशाला की शुरुआत में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने मुख्य अतिथि सहित उपस्थित अतिथियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के उद्देश्य और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी ने कहा कि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय सहभागिता से सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया।
भदोही सांसद डॉ. विनोद बिंद ने अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि सेवा, समर्पण और जनसरोकार भाजपा की कार्यसंस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान के प्रत्येक कार्यक्रम को प्रभावी और व्यापक बनाने का आह्वान किया।
कार्यशाला में आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बताया गया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ सितंबर माह से शुरू होकर 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगा।
मंच पर जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, औराई विधायक दीनानाथ भास्कर एवं भदोही के पूर्व विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अभियान के संयोजक एवं जिला महामंत्री अखिलेंद्र सिंह बघेल ने किया।
कार्यशाला में ज्ञानपुर नगर पंचायत अध्यक्ष घनश्याम दास गुप्ता, सुरियावां अध्यक्ष विनय चौरसिया, वरिष्ठ नेता नागेंद्र सिंह, पूर्व जिला महामंत्री संतोष तिवारी, अभय राज सिंह, प्रदीप सिंह, अभियान सहसंयोजक पवन दुबे, राज यादव, सुषमा मालवीय, जिला मीडिया प्रभारी नवीन मिश्रा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अखिलेश तिवारी, विनय पांडे, गोरेलाल, जिला कोषाध्यक्ष लालता सोनकर, जिला उपाध्यक्ष मनीषा अम्बष्ट, अर्चना पटेल, गोवर्धन राय, सतीश चंद्र पांडे, विमल मिश्रा, बृजेश गुप्ता, फूलचंद, पंकज, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कपिल मिश्रा, जिला मंत्री वेद मौर्य, योगेंद्र सिंह, सरिता बिंद, दीपक पाठक, रमेश पासी, संजू सरोज, सौरभ मालवीय सहित सभी मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
