भदोही
ऊंज पुलिस ने 4.282 किलो गांजा के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 2.14 लाख रुपये, फतेहपुर का रहने वाला है आरोपी
भदोही। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ऊंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस टीम ने एक शातिर तस्कर को 4 किलो 282 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 2,14,100 रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक भदोही अभिनव त्यागी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में 6 सितंबर 2026 को थाना ऊंज पुलिस टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान अभियुक्त आशाराम पुत्र स्व. जगन्नाथ, निवासी ग्राम नयापुरवा, थाना थरियांव, जनपद फतेहपुर, उम्र 46 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 4 किलो 282 ग्राम गांजा बरामद किया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 2 लाख 14 हजार 100 रुपये आंकी गई है। इस संबंध में थाना ऊंज में मु0अ0सं0 106/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पूछताछ में अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि वह अपने खर्चों की पूर्ति के लिए गांजा बेचने का काम करता है। उसके अनुसार रेलवे स्टेशन नैनी के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे यह गांजा 20 हजार रुपये में दिया था। वह गांजे को अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से बिक्री के लिए ले जा रहा था, तभी पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक चन्द प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल ऋषि शाक्य, कांस्टेबल अजय कुमार एवं रिजर्व कांस्टेबल रवि कुमार थाना ऊंज, जनपद भदोही शामिल रहे।
