Connect with us

वाराणसी

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज वाराणसी दौरे पर

Published

on

Loading...
Loading...

ओडिशा पर्व-2026 का करेंगे उद्घाटन

शाम 5:30 बजे दीनदयाल हस्तकला संकुल पहुंचेंगे, रात 8:10 बजे प्रयागराज के लिए होंगे रवाना

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार, 22 अगस्त को वाराणसी के दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार वह दोपहर 3:40 बजे बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचेंगे।

एयरपोर्ट से उपमुख्यमंत्री सर्किट हाउस पहुंचकर कुछ समय विश्राम करेंगे। इसके बाद शाम 5:30 बजे दीनदयाल हस्तकला संकुल में आयोजित ओडिशा पर्व-2026 के उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उपमुख्यमंत्री रात 8:10 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से प्रयागराज के लिए रवाना होंगे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page