Connect with us

वाराणसी

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित श्री ब्यूटी पार्लर का भव्य शुभारंभ

Published

on

Loading...
Loading...

पंचकोशी रोड, शिवपुर में महिलाओं के लिए आधुनिक सौंदर्य एवं त्वचा संबंधी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध

शिवपुर, वाराणसी। पंचकोशी रोड, शिवपुर में शुक्रवार को आधुनिक सुविधाओं और अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित श्री ब्यूटी पार्लर का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग और स्थानीय महिलाएं मौजूद रहीं तथा सभी ने पार्लर की संचालिका आरती श्रीवास्तव को शुभकामनाएं दीं।

संचालिका आरती श्रीवास्तव ने बताया कि महिलाओं की वर्तमान जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पार्लर में आधुनिक मशीनों और उपकरणों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इन सुविधाओं के माध्यम से महिलाओं को सौंदर्य एवं त्वचा संबंधी बेहतर सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।

उन्होंने बताया कि श्री ब्यूटी पार्लर का मुख्य उद्देश्य उचित और सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना है। यहां आधुनिक तकनीक और बेहतर सुविधाओं के साथ ग्राहकों की सुविधा एवं संतुष्टि का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

शुभारंभ के अवसर पर मौजूद लोगों ने पार्लर की आधुनिक साज-सज्जा और उपलब्ध सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने संचालिका आरती श्रीवास्तव को नए प्रतिष्ठान के सफल संचालन और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page