Connect with us

भदोही

ट्रेन की चपेट में आने से आशा बहू की मौत, बेटा गंभीर

Published

on

Loading...
Loading...

चकभुइधर गांव की शिवकुमारी राजभर ने अस्पताल में तोड़ा दम, बेटे विशाल को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया

चौरी, भदोही। चौरी थाना क्षेत्र के चकभुइधर गांव में शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से आशा बहू शिवकुमारी राजभर की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा विशाल राजभर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

चकभुइधर निवासी शिवकुमारी राजभर, पत्नी रामसागर राजभर उर्फ नन्हकू, भदोही ब्लॉक क्षेत्र में आशा बहू के रूप में कार्यरत थीं। बताया गया कि शिवकुमारी अपने बेटे विशाल के साथ ट्रेन की चपेट में आ गईं, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद परिजन और आसपास के लोग दोनों को उपचार के लिए भदोही स्थित एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने शिवकुमारी राजभर को मृत घोषित कर दिया। बेटे विशाल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

मां की मौत और बेटे के गंभीर रूप से घायल होने की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाते रहे।

Advertisement

फिलहाल हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आ सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page