Connect with us

भदोही

एसपी अभिनव त्यागी ने शुक्रवार परेड की सलामी ली

Published

on

Loading...
Loading...

पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

डॉग स्क्वॉड और यूपी-112 पीआरवी की तत्परता जांची, मेस, निर्माण कार्यों व मंदिर परिसर का भी लिया जायजा

भदोही। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन ज्ञानपुर के परेड ग्राउंड में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली और परेड का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के टर्नआउट, अनुशासन और एकरूपता को परखा गया।

परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने डॉग स्क्वॉड (स्वान दल) का निरीक्षण कर उनकी कार्यकुशलता और सक्रियता की जांच की। इसके साथ ही यूपी-112 की पीआरवी गाड़ियों का सघन निरीक्षण करते हुए वाहनों में उपलब्ध सुरक्षा उपकरणों और रिस्पांस टाइम की स्थिति भी परखी गई।

एसपी ने पुलिस लाइन स्थित मेस में पहुंचकर भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने के साथ ही मंदिर परिसर का भी भ्रमण किया और वहां साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

Advertisement

संपूर्ण निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक ने संबंधित प्रभारियों को अनुशासन, स्वच्छता और व्यवस्थाओं को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए नियमित निगरानी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page