Connect with us

गोरखपुर

तीन महीने बाद जल जीवन मिशन के 24 पाइप चोरी का मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

अनन्तपुर गांव से 24 एचडीपीई पाइप गायब होने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच; थानाध्यक्ष ने मामले को बताया संदिग्ध

हरपुर-बुदहट। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अनन्तपुर में जल जीवन मिशन परियोजना के लिए रखे गए 140 एमएम डायमीटर के 24 एचडीपीई पाइप चोरी होने के मामले में करीब तीन महीने बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत केस दर्ज कर चोरी गए पाइपों की तलाश शुरू कर दी है।

संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के ग्राम सहसा (टुंगपार) निवासी मुनीष यादव, पुत्र श्याम मूरत यादव, जल जीवन मिशन परियोजना में साइड इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने हरपुर-बुदहट थाने में तहरीर देकर बताया कि 24 मई 2026 को ग्राम पंचायत अनन्तपुर में परियोजना कार्य के लिए रखे गए 140 एमएम डायमीटर के 24 एचडीपीई पाइप अज्ञात चोर चुरा ले गए थे।

बताया गया कि पाइप चोरी की घटना के बाद काफी समय बीत जाने पर पुलिस को तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि तहरीर अब प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page