Connect with us

गोरखपुर

गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर भीषण हादसा, बस चालक की मौत; 15 यात्री घायल

Published

on

Loading...
Loading...

बाघागाड़ा के पास ट्रक में पीछे से घुसी काशी डिपो की रोडवेज बस, करीब 37 यात्री थे सवार

गोरखपुर। गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर बाघागाड़ा के पास देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। वाराणसी से गोरखपुर आ रही काशी डिपो की रोडवेज बस आगे चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। हादसे में बस चालक समेत करीब 15 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल बस चालक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार काशी डिपो की बस में करीब 37 यात्री सवार थे। बाघागाड़ा के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में बस चालक दयाशंकर यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। हादसे में घायल अन्य यात्रियों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

Advertisement

पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page